Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 14 जनवरी को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती माया सिंह 14 जनवरी को प्रात: 10 बजे आमजन से भेंट करेंगी। दोपहर एक बजे आप वार्ड क्रं.29, गोविन्दपुरी माता मंदिर पार्क में जन संवाद एवं मकर संक्रांति कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2 बजे वार्ड क्रं.60 बैंकर्स कॉलोनी में जनसंवाद करेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह तंवर स्कूल शकुंतलापुरी में कालीचरण वाली गली दुष्यंतनगर, बच्चन तोमर वाली गली दुष्यंतनगर और शकुंतलापुरी में सीसी रोड का लोकार्पण करेंगी। सायं 7 बजे मंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित वैश्य महासभा मकर संक्रांति पर्व और सत्यवादी महाराजा हरिशचंद्र जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगी। अगले दिन 15 जनवरी को मंत्री श्रीमती माया सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :