Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अब 10 के स्थान पर 9 फरवरी को आयोजित होगा

बच्चों को कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” अब 9 फरवरी को मनाया जायेगा। क्योंकि 10 फरवरी को संत रविदास जयंती होने के कारण सरकार द्वारा शासकीय अवकास घोषित किया गया है। इस दिन एक साल से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक एल्बेण्डाजोल की गोली अनिवार्य रूप से खिलाई जानी चाहिए। और इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार करें कि कृमि नाशक गोली मीठी होती है। जिसे बच्चे खुशी-खुशी खा सकते हैं। उन्होंने कहा चूँकि गोली का लाभ तभी है जब इसे चबाकर अथवा पीसकर खाया जाए।

      उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पेट में कीड़े होंगे, उनके द्वारा यह गोली खायी जाने पर थोड़े समय के लिये हल्का-हल्का पेट में दर्द अथवा उल्टी की शिकायत हो सकती है। मगर यह हानिकारक नहीं है, बल्कि ऐसा होने पर साबित होगा कि गोली बच्चे के लिये विशेष फायदेमंद रही है और उनके पेट के कीड़े नष्ट हो गए हैं।

Share This News :