Homeराज्यो से ,
महा विकास अघाड़ी के बीच तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में 255 सीटों पर आम सहमति बन गई है। एमवीए में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) प्रत्येक 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 270 सीटों का बंटवारा हुआ है, जिसमें से 18 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएगी।एमवीए में 15 सीटों पर असमंजस की स्थिति अब भी बरकरार है। बुधवार शाम शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और नाना पटोले ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इससे पहले एमवीए के नेताओं की दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के साथ ढाई घंटे मैराथन बैठक चली। इसके बाद 85-85 सीटों के बंटवारे का फार्मूला सामने आया। संजय राउत ने कहा कि तीनों दलों को बंटवारे में 85-85 सीटें मिली हैं।

वहीं, पटोले ने कहा कि 18 सीट एमवीए के सहयोगी दल जैसे शेतकरी (किसान) कामगार पार्टी, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी को दी जाएगी। एमवीए की यह रणनीति विपक्ष के वोटों में बिखराव को रोकने की कवायद के रूप में देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच विदर्भ और मुंबई की कुछ सीटों पर अब भी बात नहीं बन पाई है। इसलिए 85 का फार्मूला घोषित कर विपक्षी दलों में एकजुटता दिखाने की कोशिश की गई है।

 

Share This News :