Home > अपना शहर ,
सहकारिता की संभाग में साढ़े 70 करोड़ रूपए की हुई वसूली

ग्वालियर संभाग में सहकारिता की साढ़े 70 करोड़ रूपए की वसूली की गई है। कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने सहकारिता के संयुक्त आयुक्त को लगातार वसूली कराने के निर्देश दिए हैं।

      सर्वाधिक 41.89 करोड़ रूपए की वसूली जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना द्वारा की गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शिवपुरी द्वारा 21.20 करोड़ रूपए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. ग्वालियर द्वारा 6.14 करोड़ रूपए और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दतिया द्वारा 1.27 करोड़ रूपए की वसूली 10 जनवरी 2017 तक की गई है।

Share This News :