Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
करवा चौथ पर सीएम मोहन यादव ने पत्नी संग की पूजा
उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी ने करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने सोलह सिंगार और विधिपूर्वक चांद का दीदार करते हुए व्रत खोला।डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी के इस खास पल को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ इस पावन अवसर पर परंपराओं को निभाते हुए प्रदेशवासियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दीं।मुख्यमंत्री की यह तस्वीरें न केवल परिवार के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं, बल्कि उनके विनम्र और पारिवारिक व्यक्तित्व की झलक भी देती हैं।