Homeराज्यो से ,
कौन हैं मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल?

 देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट 'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई हैं। निकिता, फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना लेकर स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। देश की 29 सुंदरियों में से निकिता पोरवाल के मिस इंडिया चुना गया है|'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता ने कहा- उन्हें हमेशा से मिस इंडिया ही बनना था, इसलिए समय रहते उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। रामलीला में भी मैंने कई बार माता सीता का किरदार निभाया है। निकिता ने कहा- जब मैं छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर भेजा करती थीं। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई हूं।मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। उन्हें ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मुंबई के वर्ली में हुए मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में आगर रोड स्थित अरविंद नगर में रहने वालीं निकिता पोरवाल को मिस इंडिया चुना गया। इसकी खबर जैसे ही फैली तो लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया। परिवार और समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। बता दें कि निकिता पेट्रो केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की पुत्री हैं। निकिता ने स्थानीय कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। निकिता छोटी उम्र से ही बॉलीवुड में जाने का सपना देख रही हैं। निकिता ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार और समाज, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार रात जैसे ही विजेता की घोषणा मुंबई के वर्ली में हुई, पोरवाल परिवार में खुशियों का माहौल छा गया।



Share This News :