Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विकासख्ंाड के ग्राम बहादुरपुर पहुंचकर जय माता दी क्रिकेट टूर्नामेंट का वेटिंग कर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी प्रजापति व पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक उपस्थित रहे। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने इस अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि जयमातादी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय कार्य इस प्रकार के आयेाजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और इन प्रतियोगिताओं में उभरी प्रतिभाओं को आगे प्रदेश व देश में खेलने का मौका मिलता है। उन्होने आयोजक मंडल को खेल प्रतियोगिता की बधाई दी। 
प्रतियोगिता स्थल पहुंचने पर युवाओं ने जनसंपर्क मंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में स्वामीशरण अहिरवार सरपंच, राजू त्यागी, शिवकुमार दांगी, ईश्वर सिंह दांगी, कल्ली दांगी, विक्रम दांगी, प्रशांत दांगी, अरविंद दांगी इमिलिया, ईश्वरनाथ दांगी, पवन दांगी, उमेश दांगी आदि के नाम शामिल है। 

Share This News :