Home > अपना शहर ,
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए शिविर आज महाराज बाडे पर

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा 13 जनवरी से जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी जनकल्याण द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बालभवन में आयोजित बैठक में जनकल्याकारी शिविरों की व्यवस्थाओं के संबंध चर्चा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए गए। बैठक में बताया गया कि निगम द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों में 13 जनवरी को महाराज बाडे पर शिविर, 16 जनवरी को हजीरा चैराहे पर, 17 जनवरी को रामाजी का पुरा बहोडापुर, 18 जनवरी को मांढरे की माता रैन बसेरा पर, 19 जनवरी को रास आटो मोबाइल पिन्टोपार्क पर एवं 20 जनवरी को बारादरी चैराहा मुरार पर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में आने वाले हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, दो पासपोर्ट फोटो, राशनकार्ड की छायाप्रति, समग्र पोर्टल आईडी, आधार कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।

  

Share This News :