Homeराज्यो से ,slider news,
पार्वती का अवतार हैं सलकनपुर वाली माता विजयासन देवी, प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 70 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के सलकनपुर में विध्यांचल पर्वत पर विजयासन माता का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पहाड़ी के ऊपर विजयासन माता अपने दिव्य रूप में विराजमान हैं। विध्यांचल पर्वत पर विराजमान होने के कारण इन्हें विंध्यवासिनी देवी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सलकनपुर वाली माता विजयासन देवी माता पार्वती का अवतार हैं। सलकनपुर का मां विजयासन धाम प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल हैं।

Navratri Special Sehore Salkanpur mother Vijayasan Devi is an incarnation of Parvati

गर्भ गृह में विजयासन माता की एक प्राकृतिक रूप से निर्मित मूर्ति है। यहां हर साल शारदीय एवं चैत्र नवरात्रि के दौरान भारी संख्या में देश-विदेश से भक्तों का आगमन होता है और यहां बड़ा मेला भी लगता है। मंदिर के गर्भ गृह में विजयासन माता की एक प्राकृतिक रूप से निर्मित मूर्ति है। यहां पर मंदिर परिसर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती और भैरव बाबा के मंदिर भी स्थित है।

विजयासन देवी धाम एक हजार फीट ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। श्रद्धालु मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ी मार्ग, वाहन मार्ग के साथ ही रोपवे का भी उपयोग करते हैं। इस पवित्र मंदिर का निर्माण कुछ बंजारों द्वारा करवाया गया था। कहा जाता है कि देवताओं की प्रार्थना पर देवी ने राक्षस रक्त बीज को समाप्त कर दिया था, तब देवी का नाम विजयासन पड़ा था। विजयासन देवी की पूजा कई लोग अपनी कुल देवी के रूप में भी करते हैं।

 

Share This News :