Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेले में नगर निगम की प्रदर्शनी का महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने किया शुभारंभ

नगर निगम ग्वालियर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पंहुचाने का एक अच्छा माध्यम है मेला प्रदर्शनी, ग्वालियर व्यापार मेला बहुत ही प्रतिष्ठित मेला है जिसमें प्रतिदिन लाखों सैलानी घूमने आते हैं। इसलिए इस प्रकार की विकास प्रदर्शनियों का महत्व और भी बढ जाता है। यह विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज ग्वालियर व्यापार मेले के प्रदर्शनी सेक्टर में लगाई गई नगर निगम की प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धमेन्द्र राणा, पार्षद श्री दयाराम पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्वालियर व्यापार मेले के प्रदर्शनी सेक्टर में लगाई गई नगर निगम की प्रदर्शनी में विगत एक वर्ष में नगर निगम द्वारा शहर में किए गए विकास कार्यों के फोटो लगाए गए हैं। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृति, सामाजिक कार्य एवं केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए फोटोग्राफ एवं निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फोटोग्राफ सहित शहर में विभिन्न अवसर पर आने वाले गणमान्य नागरिकों के फोटोग्राफ लगाए गए हैं। इसके साथ ही निगम के फायर बिग्रेड विभाग के उपकरणों व अन्य समाग्री विकास प्रदर्शित की गई है। जिसे सैलानियों द्वारा अत्याधिक पसंद किया जा रहा है। नगर निगम की विकास प्रर्दशनी आम सैलानियों के लिए प्रारंभ कर दी गई है।

  

Share This News :