Home > अपना शहर ,
पंजाब नेषनल बैंक दिल्ली और साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद के बीच आज होगी खितावी जंग

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता  

गगनदीप की हैट्रिक की बदौलत पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली ने आज यहाॅ सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई पर 3-1 से रोमांचक जीत कर 80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश किया खितावी जंग 13 जनवरी दोपहर 2ः00 बजे से होगी।
रेल्वे हाॅकी स्टेडियम पर चल रही प्रतियोगिता के तहत आज खेले गये। दूसरे सेमी फायनल मैच में पंजाब नेशनल बैक दिल्ली ने सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई को पराजित कर खितावी जंग के लिये अपना नाम दर्ज कराया। मध्यन्तर तक स्कोर 2-0 से पंजाब नेशनल बैक दिल्ली के पक्ष में था। एक और अनुभवी खिलाड़ियों से सुसज्जित पी.एन.बी बैंक दिल्ली की टीम सुन्दर ताल मेल बनाकर हमले बोल रही थी। जहाॅ कई मौको पर सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई के खिलाड़ियों ने भी कई बेहतरीन मूव बनायें लेकिन दुर्भागय से गोल नहीं कर सकें। दिल्ली के जर्सी नं. 6 पहनकर गगनदीप ने 13वें,21वें,53वें, मिनिट में गोल किये। वही सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई की ओर से केवल एक खिलाड़ी बहादुर नारद ही 70वें मिनिट में गोल कर सकें।
समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह आज
नगर निगम, की मेजवानी में चल रही 80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला 2ः00 बजे एवं समापन एवं पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम 3ः30 बजे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री, श्रीमती मायासिंह जी, मुख्य आतिथ्य में एवं महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

    

Share This News :