Home > अपना शहर ,
जेएएच समूह में स्थापित होगी “लाड़ली हैल्प डेस्क”

जेएएच समूह परिसर में “लाड़ली हैल्प-डेस्क” स्थापित की जायेगी। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जेएएच के अधीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर जेएएच समूह के प्रसूति वार्ड अथवा अन्य उचित स्थान पर एक कक्ष व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा है कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जनवरी 2017 से संभाग स्तरीय चिकित्सालयों में महिला-बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से लाड़ली हैल्प डेस्क स्थापित की जानी है।

Share This News :