Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनसीसी की नेवल यूनिट ने ई-पेमेन्ट पर निकाली जागरूकता रैली

एनसीसी की नेवल यूनिट ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर “ई-पेमेन्ट” जागरूकता रैली निकाली। एमएलबी कॉलेज से शुरू हुई यह रैली मेडीकल कॉलेज चौराहे तक पहुँची। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगद रहित व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में एनसीसी की नेवल यूनिट के 100 से अधिक कैडेट ने हिस्सा लिया।

      कमाण्डिंग ऑफीसर 3 मध्यप्रदेश नेवल यूनिट एनसीसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खासतौर पर भीम एप *99# तथा ई-पेमेन्ट से संबंधित अन्य मोबाइल एप से भुगतान करने की प्रक्रिया जन सामान्य को समझाई गई। साथ ही इसके फायदों के बारे में भी बताया गया।

      जागरूकता रैली में यूनिट के कमान अधिकारी कमाण्डर श्री शुभम अग्रवाल, सीआई श्री शंकर सिंह जादौन, एमएलबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच एस श्रीवास्तव तथा सर्वश्री ए के शर्मा, एन के झा, सुधाकर शाक्य, डॉ. साधना यादव, अंजू चतुर्वेदी, प्रवीण कुमार सहित एनसीसी से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी ने भी हिस्सा लिया।

Share This News :