Home > अपना शहर ,
दो आदतन आरोपी जिला बदर

जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर दो प्रकरणों में जिला बदर की कार्रवाई के आदेश पारित किए हैं। उन्होंने सतेन्द्र किरार पुत्र जसवंत सिंह किरार निवासी न्यू कॉलोनी नं.2 शब्दप्रताप आश्रम थाना बहोड़ापुर तथा धर्मेन्द्र नाई पुत्र सुदामा लाल नाई निवासी सिंहपुर रोड़ मुरार ग्वालियर के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए आदेश पारित कर दिए हैं।

      पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों पर विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज होना बताया गया है। प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त कार्रवाई के आदेश पारित कर दिए हैं।

Share This News :