Home > अपना शहर ,
“लालिमा अभियान” में एनिमिया उन्मूलन हेतु चलेगा जन जागरूकता अभियान

जिला स्तरीय कार्यशाला में दिए गए दिशा-निर्देश 

जिले में बच्चों, किशोरियों के बेहतर स्वास्य के लिये तथा एनिमिया से बचाव इसके दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जन जागरूकता हेतु “लालिमा अभियान” महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा व आयुष विभाग के सहयोग से चलाये जाने के लिये जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में कार्यशालाओं के आयोजन के साथ-साथ ग्राम व वार्ड स्तर पर व्यापक जन जागरूकता गतिविधियों के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्ष तक मिशन मोड में चलाई जाने वाली लालिमा योजना से समस्त शाला जाने वाली एवं समस्त शालाओं, समस्त गर्भवती धात्री महिलायें, समस्त बच्चों के साथ-साथ 19 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को लाभान्वित कराया जायेगा। अभियान के तहत इन्हें एनिमिया के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए आईएफए, सिरप का सेवन कराकर आयरन से भरपूर स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषक तत्वों के नियमित उपयोग हेतु प्ररित किया जायेगा। पंचवटी से पोषण के तहत घरों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) लगाने हेतु भी प्रेरित किया जायेगा। प्रति 6 माह में हीमोग्लोबिन की जाँच माह के अंतिम मंगलवार को आयरनयुक्त खाद्य सामग्री से निर्मित व्यंजन प्रतियोगिता व प्रत्येक मंगल दिवस पर परामर्श सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग, आयुष विभाग, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, वन विभाग तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को अभियान के तहत निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों के मैदानी अमले अधिकारियों को ग्राम व वार्ड स्तर तक अभियान को सफल बनाने की हिदायत देकर किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Share This News :