Homeराज्यो से ,
मंत्री की अधिकारियों को दो टूक, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मध्यप्रदेश के स्कूल और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर सड़क मार्ग से होते हुए कटनी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने जिला स्तरीय बैठक में शामिल होते हुए अधिकारियों की बैठक विभागीय कार्यों की समीक्षा किया। बैठक के बीच मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को प्रभारी मंत्री के समाने ध्यानाकर्षण कराया था, जिसको लेकर मंत्री ने शिक्षा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और लगातार मिल रही अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीजेपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनी का फीता काटते हुए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि जिला स्तरीय विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न मुद्दों की समीक्षा हुई है। जिले के विकास को लेकर अधिकारियों से चर्चाएं हुई। कमियां मिलने पर समझाइश दी गई। वहीं जब मंत्री उदय प्रताप से अतिथि शिक्षकों की भर्ती पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की नियमित भर्ती और अतिथि शिक्षक की भर्ती के अपने नियम होते हुए जिन्हें क्रमोन्नत वेतनमान, अतिशेष शिक्षकों की बेहतर व्यवस्था में मदद कार्यों में विशेष योगदान है।इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि उनकी सभी समस्याएं का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाए और शिक्षा विभाग की भर्तियों में अतिथि शिक्षकों को 25 प्रतिशत स्थान दिया जाए। पूरे कार्यक्रम और बैठक में जिले के 3 विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News :