Home > अपना शहर ,
स्वयं का उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण

आवेदन 18 जनवरी तक आमंत्रित 

मध्यप्रदेश उद्योग संचालनालय द्वारा प्रवर्तित एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ग्वालियर के सहयोग से जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के लिये एक माह के उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा 20 जनवरी से 20 फरवरी तक किया जायेगा।

      क्षेत्रीय समन्वयक सेटमैप आरटीसी ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तथा आठवीं उत्तीर्ण युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

      आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी निर्धारित है। आवेदन पत्र व अधिक जानकारी हेतु आवेदक उद्यमिता विकास केन्द्र के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। सेटमैप ग्वालियर द्वारा इस प्रशिक्षण में लघु उद्योग इकाई की स्थापना किए जा सकते योग्य उद्यमी व्यवसायी सेवा कार्यक्रम इकाईयों की जानकारी मशीनरी कच्चा माल, पूंजी निवेश, लायसेंस आदि की आवश्यकता तथा उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही ऋण प्रकरण तैयार करने की प्रकिया भी बताई जायेगी। उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं के लिये यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध होगा।

Share This News :