Homeराज्यो से ,
कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव के दिए संकेत, शिकारपुर में एकजुटता का संदेश

छिंदवाड़ा जिले के शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव के संकेत दिए हैं। दरअसल, कमलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, आप सभी कमर कसकर तैयार रहें।बता दें कि उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आव्हान किया। इससे पहले उन्होंने सौंसर, पांढुर्णा और जुन्नारदेव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ नकुलनाथ भी मौजूद रहे। कमलनाथ ने सभी पर्यवेक्षक और बड़े पदाधिकारियों से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है, पीछे का सब कुछ भुलाकर नए सिरे से संगठन को तेजी से मजबूत बनाने के लिए जुट जाओ।

पदाधिकारियों ने खुलकर रखी अपनी बात
इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकािरयों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारने और संगठन में जो कमी है, उसको लेकर खुलकर बात रखी, जिसके बाद कमलनाथ ने सभी की समस्या को नोट कराते हुए अलग से बात रखने की बात कही।


पूर्व सहयोगी मिगलानी दिखे एक्टिव
कमलनाथ के इस दौरे में कमलनाथ के सबसे पुराने साथी राजेंद्र मिगलानी काफी एक्टिव दिखे, जबकि कमलनाथ के निजी सहायक रहे संजय श्रीवास्तव और उनके साथ साए की तरह रहने वाले मुकेश जाट भी आज नजर नहीं आए, जिसके बाद माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुई शिकायत के चलते उन्हें अलग कर दिया गया है।

 

Share This News :