Homeराज्यो से ,
दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी शादी से मुकरा, पीड़िता पहुंची थाने

दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने युवती से शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रेमिका ने बुधवार को चूनाभट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपित युवक दूर के रिश्तेदार हैं और उनके बीच दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, वहीं जब शादी करने की बारी तो वह मुकर गया।

युवक शाहगंज में रहकर प्राइवेट काम करता है और वह भोपाल आकर युवती के साथ संबंध बनाता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपित दो लाख रुपये भी युवती से ऐंठ चुका था।

Share This News :