Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कई जिलों में हुई बारिश, बरगी डैम के 9 गेट खुले -तिघरा के 7 गेट फिर खुले -मंत्री तोमर ने राहत शिविर में डेरा डाला

मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का एक्टिव सिस्टम से बुधवार को ग्वालियर भिंड रीवा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद दोपहर के बाद करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई। इधर लगातार हो रही बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा।   ग्वालियर में भारी बारिश के कारण आज फिर से  तिघरा बांध  के 7 गेट खोले  गए .इसके साथ ही ग्वालियर की अनेक बस्तियों में पानी भर गया इससे लोगो को परेशानी हुई तो उपनगर ग्वालियर के नौ महिला स्कूल में राहत शिविर के तोर पर लोगों को वहां ठहराया गया और खान पान की व्यबस्था की और ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर  ने राहत शिविर में  डेरा डाल लिया है,वह पीड़ित परिवारों के साथ रात में शिविर में रुके हैं .

मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।

 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित राहत व बचाव दल के साथ खासतौर पर उपनगर ग्वालियर की निचली बस्तियों में जल भराव से निर्मित हुई स्थिति का जायजा लिया। श्री तोमर ने जिला प्रशासन व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सबसे पहले नरसिंह नगर, चार शहर का नाका, इन्द्रानगर, पीएचई कॉलोनी तथा शीलनगर इत्यादि कॉलोनियों का जायजा लिया और जिन घरों के आसपास अधिक जल भराव हुआ है वहाँ के लोगों को शासकीय भवनों में बनाए गए राहत शिविर में पहुँचाने के लिये कहा।

 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर बुधवार को शर्मा फार्म हाउस, प्रसाद नगर, रानी पुरा, मछली मंडी, श्रीकृष्ण नगर, आनन्द नगर, विनय नगर सेक्टर 03, सदाशिव नगर, मेवाती मोहल्ला, बाराबीघा कॉलोनी, शील नगर, घासमंडी, कोटेश्वर कॉलोनी, शिंदे की छावनी, पीएम आवासीय परिसर व मल्लगढ़ा समेत अन्य बस्तियों में भी पहुँचे। साथ ही जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था कराई। 

रीवा, भिंड ग्वालियर के स्कूलों में रही छुट्टी
लगातार हो रही बारिश से रीवा भिंड ग्वालियर के कलेक्टर ने बुधवार को स्कूल में छुट्टी घोषित की थी। मंगलवार को हुई तेज बारिश से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट बुधवार को 1.6 मीटर तक खोले गए हैं। ग्वालियर-भिंड में सुबह तेज बारिश हुई। वहीं तिघरा बांध के पांच गेट खोले गए हैं। इससे सांक नदी उफान पर है। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।टीकमगढ़ में भी रिमझिम पानी गिरा।

प्रदेश में 10% ज्यादा बारिश दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 41 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से करीब 10% ज्यादा है। मंडला, सिवनी और श्योपुर ऐसे जिले हैं, जहां 50 इंच या इससे अधिक पानी गिर गया है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। अब यह सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी।

 

प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। दूसरी ओर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में तेज धूप निकलने के आसार हैं।

Share This News :