Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर में झमाझम बारिश -तिघरा बांध के गेट फिर खुले
ग्वालियर में देर रत से झमाझम बारिशहो रही है |तिघरा बांध में पानी बढ़ने के कारण रत में तीन गेट फिर से खोले गए हैं |निचली बस्तियों में पानी भर गया है | पड़ाव चौराहा ,फूलबाग चौराहा ,नदी गेट ,पतली हनुमान मार्ग समेत कई जगहों पर सड़क पानी से लबालव हैं |साथ ही तिघरा का लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए और भी गेट खोले जा सकते हैं | नगरनिगम के फायर बिभाग के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि पानी भराव कि जानकारी लेने में स्वयम फील्ड में हूँ और जगह -जगह जाकर निरीक्षण कर रहा हूँ |फ़िलहाल अभी पानी भराव का कहीं से कोई कॉल नहीं आया है |