पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने सबसे की बात, विधायक दल की बैठक मंगलवार को
अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके बाद से दिल्ली के नए सीएम को लेकर चर्चा हुई।उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समिति) की बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल सीएम केजरीवाल उपराज्यपाल (एलजी) से मिलकर इस्तीफा देंगे। पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने नेताओं से अलग-अलग बात की और उनका फीडबैक लिया।दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने के लिए सीएम आवास पर कुछ देर में बैठक शुरू होगी, जिसमें आप के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज भी सीएम के आवास पर पहुंचे।
कल शाम 4.30 बजे एलजी से करेंगे मुलाकात
दिल्ली एलजी कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की बैठक कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।
सीएम आवास छोड़ देंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, ऐसे में वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास छोड़ देंगे।