अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा, मनीष सिसोदिया भी छोड़ेंगे पद -जाने क्यों
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में एलान किया कि वे दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। इसलिए वे जनता की अदालत में जाऊंगा।
अरविंद केजरीवाल के संबोधन की बड़ी बातें
केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैंने जेल में रहते इस्तीफा नहीं दिया, क्योंकि मैं लोकतंत्र बचाना चाहता था। मैं दूसरे मुख्यमंत्रियों से भी कहूंगा कि आप भी भाजपा के झूठे केसों से डरकर इस्तीफा न दें।
मैं दो दिन बाद अपना पद छोड़ दूंगा। दिल्ली में मेरी जगह कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगी। इसका फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। मैं अब जनता की अदालत में जाऊंगा।
मनीष सिसोदिया ने भी यही इच्छा जताई है। वो भी इस्तीफा दे देंगे। दिल्ली के विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। हमारी मांग है कि ये चुनाव इसी साल कराए जाएं।
इस साल नवंबर में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव होने हैं। तभी दिल्ली के भी चुनाव करवाए जाएं। जनता से अपील है कि वो केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाए।