Home > अपना शहर ,
प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर वितरण के लिए बैठक आयोजित

नगरीय सीमा क्षेत्र में स्थित 292 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर प्रदाय करने को लेकर आज निगम के बालभवन कार्यालय में बैठक का आयोजन कर फर्नीचर प्रदान करने पर निर्णय लिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी, उपायुक्त श्री के के गौर, डीपीसी श्री के जी शुक्ला, नगर निगम में शिक्षा विभाग श्री सुभाष गुप्ता, नोडल अधिकारी एस एन नीखरा सहित सभी बीआरसी, बीएसी एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी स्कूल प्राचार्य ने अपने अपने विद्यालय में आवश्यक फर्नीचर की सूची सौंपी जिस अनुसार उन्हें फर्नीचर प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ प्रत्येक विद्यालय में जोनल क्षेत्र के अनुसार सफाई व्यवस्था कराने को लेकर चर्चा की गई साथ ही विद्यालयों में निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

  

Share This News :