Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री बोले-महानगर के लिए चार शहरों में सबसे अच्छी फिजिबिलिटी रिपोर्ट इंदौर-उज्जैन की

इंदौर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार शहरों को महानगर बनाने की आउट लाइन बनाई है। उसमें इंदौर-उज्जैन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सबसे अच्छी है। अन्य शहरों को भी हम महानगर बनाएंगे। इंदौर में रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे। मैने अफसरों को नगरीय निकायों और ग्रामीणों निकायों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के लिए कहा है।

नगर निगम की सीमा में शामिल नए गांवों में जो परेशानियां है। उसे भी हल करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के विकास को लेकर जो भी सुझाव आए है। उस पर अमल करने के लिए अफसरों को कहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री के तौर पर यह मेरी पहली बैठक है। बाद में एक-एक प्रोजेक्टों की समीक्षा बैठक में की जाएगी और उनकी बाधाएं दूर की जाएगी। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर के विकास में कोई कमी नहीं आने नहीं दी जाएगी।

पश्चिमी बायपास, ब्रिजों के निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा के लिए रवाना हो गए।

Share This News :