Home > राज्यो से ,
mp : सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसा सुबह करीब 5.50 बजे हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी।अब तक की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी, तब हादसा हुआ। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।