Home > अपना शहर ,
सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन आज

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मुख्य समारोह 

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “युवा दिवस” के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों तथा आश्रम शालाओं आदि में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। जिले का मुख्य समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में 12 जनवरी को सुबह 9 बजे मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में होगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पूरी तरह स्वैच्छिक होगा और इसमें पहली से लेकर पाँचवीं कक्षा तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे।

प्रात: 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से विद्यार्थियों के मैदान में एकीकरण व पंक्तिबद्ध स्थान लेने के साथ प्रारंभ होंगे। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन व मध्यप्रदेश गान होगा। इसी कड़ी में प्रात: 9.30 बजे आकाशवाणी से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। इसके पश्चात आकाशवाणी से मिल रहे संकेतों के अनुसार प्रात: 9.45 बजे से 10 बजे तक सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Share This News :