इन जिलों के कलेक्टर बदले
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 13 जिलों के कलेक्टरों का तबादला करते हुए 108 आईएएस अधिकारियों को इधर -उधर किया है। भजनलाल सरकार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। 13 जिलों की तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे का है। टीना डाबी को ईजीएस आयुक्त के पद से हटाकर बाड़मेर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, उनके पति डॉ. प्रदीप गवांडे को उपनिवेशन आयुक्त बीकानेर से स्थानांतरित कर जालोर का कलेक्टर बनाया गया है।बता दें कि टीना डाबी इससे पहले जैसलमेर की कलेक्टर रह चुकी हैं। वहां, उनके द्वारा किए गए काम की काफी सराहना की गई थी। बाड़मेर कलेक्टर के रूप में उनके सामने नई चुनौतियां होगी। वहीं, उनके पति डॉ. गवांडे को जालोर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ हुए पति-पत्नी के इस तबादले की काफी चर्चा हो रही है। तबादले के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच करीब 160 किमी की दूरी हो जाएगी।
इन जिलों में अब यह कलेक्टर
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी: कलेक्टर, जयपुर
हरि मोहन मीणा: कलेक्टर, डीग
रामावतार मीणा: कलेक्टर, झुंझुनूं
मुकुल शर्मा: कलेक्टर, सीकर
शुभम चौधरी: कलेक्टर, राजसमंद
आशीष मोदी: कलेक्टर, चूरू
अल्पा चौधरी: कलेक्टर, सिरोही
किशोर कुमार: कलेक्टर, खैरथल-तिजारा
डॉ. मंजू: कलेक्टर, श्रीगंगानगर
अर्तिका शुक्ला: कलेक्टर, अलवर