Homeराज्यो से ,slider news,
आज आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के विभिन्न हिस्सों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान समेत आठ राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। उधर, अरब सागर में नमी और पूर्वी क्षेत्र में गर्मी के कारण चरम मौसम की मार झेल रहे आंध्र प्रदेश में करीब छह लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश परकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़-बारिश से बुरी तरह बेहाल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का जायजा लेने पहुंचे। बाद में उन्होंने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ है। मुश्किलों से उबरने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Share This News :