Home > अपना शहर ,
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की हो डेली मॉनीटरिंग – डॉ. गोयल

कलेक्टर ने की स्मार्ट सिटी की गतिविधियों की समीक्षा

कामों को जल्द से जल्द धरातल पर लाने पर दिया जोर 

स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट से संबंधित टेण्डर प्रक्रिया तत्परता से पूर्ण करायें। इसकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग हो, जिससे स्मार्ट सिटी के काम तेजी से धरातल पर नजर आयें। यह निर्देश कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ग्वालियर के चेयरमेन डॉ. संजय गोयल ने दिए। डॉ. गोयल बुधवार को स्मार्ट सिटी की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी तथा नगर निगम की अमृत सहित अन्य योजनाओं के संयोजन पर भी विशेष ध्यान दें, जिससे पूरे शहर का सुनियोजित विकास हो।

      यहाँ नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित स्मार्ट सिटी दफ्तर में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी एवं स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बिदिशा मुखर्जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

      कलेक्टर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट पूरे देश के लिये मिशाल बनकर मूर्तरूप लें, इसे ध्यान में रखकर विभिन्न कंसलटेंट एजेन्सियों की कार्यशाला आयोजित करें। जिन एजेन्सियों के स्मार्ट सिटी के टेण्डर मंजूर हुए हैं, उनके अलावा प्रतिष्ठित एजेन्सियों व विषय विशेषज्ञों को इस कार्यशाला में बुलाया जाए। उन्होंने कहा  à¤¶à¤¹à¤° को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये अपेक्षाओं और उनके क्रियान्वयन पर कार्यशाला में विस्तार से विचार मंथन कर सभी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने की रणनीति तय करें।

      डॉ. गोयल ने स्मार्ट सिटी की वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार कराने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप शहर के पर्यटन एवं हैरीटेज स्वरूप को ध्यान में रखकर तैयार कराया जाए। उन्होंने एप तैयार करने में ट्रिपल आईटीएम, एमआईटीएस व आईटीएम सहित अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा निर्धारित प्रक्रिया के तहत एप के लिये विज्ञापन अधिकार भी दिए जाएँ।

शहरवासियों को मिलेगा एक और अत्याधुनिक पिकनिक स्पॉट

शहरवासियों को तिघरा के अलावा एक और अत्याधुनिक पिकनिक स्पॉट उपलब्ध होगा। यह पिकनिक स्पॉट रमौआ डेम और उसके समीप स्थित खुली जमीन पर  विकसित किया जायेगा। कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमेन डॉ. संजय गोयल ने इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सुझाव पर स्मार्ट सिटी में यह पिकनिक स्पॉट जोड़ा जा रहा है।

आईटी एवं मैनेजमेंट विद्यार्थियों की स्मार्ट सिटी पर इंटर्नशिप

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने स्मार्ट सिटी के संबंध में नए-नए आईडियाज लेने के लिये प्रबंधन, कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप आयोजित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा इस इंटर्नशिप में ट्रिपल आईटीएम, एमआईटीएस व आईटीएम सहित शहर के अन्य प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए।  

बैठक की अन्य खास बातें

  • हॉकर जोन में हाथ ठेलों का स्मार्ट प्रबंधन किया जायेगा। सूचना तकनीक के माध्यम से तत्काल पता चलेगा कि कौन सा हाथ ठेला हॉकर जोन में नहीं आ रहा।
  • एतिहासिक एवं हैरीटेज महत्व की इमारतों व धरोहरों का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा जीर्णोद्धार। इसमें पद्मा विद्यालय का सरस्वती सभागार भी होगा शामिल।
  • स्मार्ट सिटी के तहत होगा नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन। इनमें राजपायगा रोड़ व सिटी सेंटर सहित बाड़े पर प्रस्तावित पार्किंग शामिल।
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की इकाई स्थापित होगी।
  • शहर की फल, सब्जी व कृषि मण्डियों का स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम की संयुक्त भागीदारी से होगा संचालन। 
  • स्मार्ट यातायात व्यवस्था के तहत शहर में 100 सिटी बस स्टेण्ड स्थापित होंगे। बेहतर से बेहतर डिजाईन के साथ बनेंगे ये स्टेण्ड।
  • शहरभर में तत्परता से स्थापित होंगे वाटर एटीएम।

Share This News :