कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकोंं की सूची
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में चालीस लोगों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी नाम शामिल है। वहीं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट समेत कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी, भरतसिंह सोलंकी, तारिक हमीद कर्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन खेड़ा, गुलाम अहमद मीर, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, सलमान खुर्शीद, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सैयद नासिर हुसैन, विकार रसूल वानी।रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, किशोरी लाल शर्मा, प्रमोद तिवारी, रमन भल्ला, ताराचंद, चौधरी लाल सिंह, इमरान मसूद, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, मनोज यादव, दिव्या मदेरणा, शाहनवाज चौधरी, नीरज कुन्दन, अमरेन्द्र सिंह राजा वारिंग, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, श्रीनिवास बी.वी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।