Homeराज्यो से ,slider news,
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर-नावों से किया प्रभावित इलाकों का दौरा

बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विजयवाड़ा का हवाई सर्वे किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव में बैठकर जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शिवराज सिंह को बाढ़ के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है।उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायडू के नेतृत्व में दिन-रात काम किया और केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया। । इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है। ड्रोन के जरिये फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा कि फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। लगभग दो लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। ऐसी बारिश 50 सालों में कभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीम को धन्यवाद कि कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार और अन्य फोर्स लगे हुए हैं। केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने राज्य मंत्री नारा लोकेश के साथ विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज का निरीक्षण किया।

 

 

Share This News :