जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट के टॉयलेट में मिला ये मैसेज, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-7308 की नागपुर में लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैप्टन ने विमान की आपात लैंडिंग की। फ्लाइट के टॉयलेट में विस्फोट 9 बजे का संदेश लिखा मिला। विमान की क्रू मैम्बर ने यह संदेश देखा तो उसने कैप्टन को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद फौरन विमान की लैडिंग हुई। विमान में 69 लोग सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट में तत्काल सभी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-7308 की नागपुर में लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैप्टन ने विमान की आपात लैंडिंग की। फ्लाइट के टॉयलेट में विस्फोट 9 बजे का संदेश लिखा मिला।विमान की क्रू मैम्बर ने यह संदेश देखा तो उसने कैप्टन को तत्काल सूचना दी। जिसके बाद फौरन विमान की लैडिंग हुई। विमान में 69 लोग सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट में तत्काल सभी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
एयरपोर्ट सील
नागपुर एयरपोर्ट को सील किया गया है। विमान की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल, फ्लाइट के भीतर रखे सामान की जांच की जा रही है। सुरक्षा टीम इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि यह संदेश किसने और कब लिखा था।
जबलपुर से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की नई उड़ान
जबलपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान रविवार से शुरू हो रही है। विमान से सफर करने के लिए यात्रियों ने अभी से बुकिंग करवा ली है और अधिकांश सीटें भर गई हैं। दोपहर 12.30 बजे विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सप्ताह में चार दिन जबलपुर, बेंगलुरु के बीच उड़ान भरेगा। इसका न्यूनतम किराया सवा पांच हजार रुपये जारी किया गया है।
इस विमान के शुरू होने से एक बार फिर जबलपुर सीधे दक्षिण से जुड़ पाएगा। जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान दोपहर साढ़े 12 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगा, जो दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरकर शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा। यह विमान सेवा रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी।