नरोत्तम मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी ...
भोपाल। महाराष्ट्र में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जी तोड़ प्रयास में जुटी है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को महाराष्ट्र में चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा उत्तरप्रदेश और गुजरात राज्य के अलाबा अन्य कई राज्यों में भाजपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी सिद्दत के साथ कर चुके हैं |मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को तोड़ -मरोड़ कर रख दिया |अब महाराष्ट की जिम्मेदारी मिली है| वहां भी खेला करेंगे |
कई और नेताओं को महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। ये दिग्गज फिलहाल वहां संगठन के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन का काम संभाल रहे हैं। अधिकतर नेताओं को पार्टी ने विदर्भ क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभाओं का काम सौंपा है। मध्य प्रदेश से हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया पहले से ही महाराष्ट्र के सह प्रभारी की भूमिका में हैं।
यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों के प्रभारी रह चुके मध्य प्रदेश के कई नेताओं को पार्टी संगठन ने अब महाराष्ट्र चुनावी की कमान सौंपी गई है। दरअसल, यह पहला अवसर नहीं है, जब मध्य प्रदेश के नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। इन दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड राज्य के विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं।