Home > राज्यो से ,
चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, 834 करोड़ की संपत्ति जब्त
हरियाणा में चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। प्रवर्तन निदेशालय ने अनंतिम रूप से 401.65479 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इसकी कीमत 834.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है।अटैच की गई संपत्ति EMAAR इंडिया लिमिटेड (501.13 करोड़) और MGF डेवलपमेंट्स लिमिटेड (332.69 करोड़) से संबंधित हैं। कुर्क की गई संपत्तियां जमीन के रूप में हैं, जो हरियाणा के गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित है।