MP के 21 जिलों में तेज बारिश जारी, नदी-नाले उफान पर, डेमों के गेट खुले, अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में मौसम प्रणालियों के असर से पर्याप्त नमी आ रही है जिस वजह से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश बाकी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रदेश में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। प्रमुख बांधों समेत लगभग सभी छोटे-बड़े डैम लबालब हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भोपाल और उज्जैन में एक-एक इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं इंदौर, खरगोन, रीवा, शिवपुरी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, टीकम गढ़ और उमरिया में बारिश का दौर जारी रहा।जाने कहां होगी भारी और कहां हल्की बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार श्योपुर, शिवपुरी, उत्तरी टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, मऊगंज, राजगढ़, आगर, सीहोर, देवास, मंदसौर और बड़वानी बावनगजा में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही भिंड, मुरैना में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दतिया रतनगढ़, दक्षिण ग्वालियर, निवाड़ी ओरछा, दक्षिण टीकमगढ़, पन्ना, सतना चित्रकूट, शाजापुर, दक्षिण भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, नीमच, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, अलीराजपुर, सिंगरौली, झाबुआ, धार मांडू, उज्जैन और रतलाम के साथ-साथ उत्तरी ग्वालियर, उत्तरी भोपाल, विदिशा, रायसेन, हरदा में बिजली के साथ हल्की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनुपपुर अमरकंटक, मंडला, नर्मदापुरम पचमढ़ी, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर, सीधी, रीवा, उमरिया, शहडोल और सीधी रात में बारिश होने की संभावना है |
मौसम विभाग का कल के लिए अलर्ट
प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सोमवार को भी एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें से पांच जिलों अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम और धार में अगले 24 घंटे के अंदर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, पन्ना और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
भोपाल में बारिश का कोटा पूरा, डिमो के गेट खुले
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इस हिसाब से अब तक 1.6 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। अब भोपाल में जो भी बारिश होगी, वह बोनस रहेगी। इधर रविवार सुबह भदभदा डैम के 11 में से तीन गेट खोल दिए गए। पहले सुबह 6.45 बजे एक और सुबह 8.15 बजे दूसरा और दोपहर करीब 1:30 बजे तीसरा गेट खोला गया। शनिवार भी दो गेट खोले गए थे, लेकिन दोपहर में बंद कर दिए गए थे। वहीं, कलियासोत डैम के भी 13 में से 6 गेट और केरवा डैम के 4 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार हुई बारिश से करोंध क्षेत्र में घरों में पानी भर गया।