ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही 'कल्कि 2898 AD', जानें कब और कहां देख पाएंगे
साउथ सुपरस्टार प्रभास, बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्मों को दर्शकों को जमकर प्यार मिला था। फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की थी।बेहतरीन वीएफएक्स और शानदार कलाकारों के साथ इस फिल्म को लोगों से काफी ज्यादा प्यार मिलने के बाद अब इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म कई भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है। ऐसे में आइए, जानते हैं कि आप 'कल्कि 2898 एडी' कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं कल्कि 2898 एडी
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को आप आज रात अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे आज रात स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म का प्रीमियर आधी रात 12 बजे से प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी।
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' के राइट्स दो ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के अलावा नेटफ्लिक्स के पास भी इस फिल्म के हिंदी वर्जन राइट्स हैं। आज रात से ही फिल्म का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है।