श्योपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात, सीएम बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को बनाएंग नंबर वन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का कारवां देश एवं प्रदेश में चल रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। हमारे प्रयास है कि हम अगले 5 वर्षों में इसे 7 लाख करोड़ रुपये तक ले जाएंगे। हमारा संकल्प देश और प्रदेश को नंबर एक बनाना है। उन्होंने कहा कि श्योपुर-विजयपुर-कराहल क्षेत्र प्राकृतिक दृश्य अत्यंत समृद्ध है, परंतु विकास में अभी तक पिछड़ा हुआ था, अब हम इसे पीछे नहीं रहने देंगे। जनजातीय क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के कराहल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के 30 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 की 115 करोड़ रुपये की बोनस राशि का वितरण किया। इसी के साथ उन्होंने 37 करोड़ 67 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया, जिनमें 21 करोड़ 28 लाख रुपये के लोकार्पण एवं 16 करोड़ 39 लाख रुपये के शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई विभिन्न मांगों को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्योपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी और उसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने श्योपुर में शबरी माता मंदिर बनाए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगर पंचायत कराहल का भवन भी शीघ्र तैयार किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद परिवर्तन आया है। विकास की इबारत लिखती सड़कें, प्रधानमंत्री आवास, कुपोषित महिलाओं के 1500 रुपये महीने और सहरिया जाति के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वनमंत्री रावत ने जिन कार्यों का ज्ञापन दिया है, वो सभी कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्ण कराए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कराहल क्षेत्र का स्वर्णकाल है। वनों की रक्षा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ क्षेत्र के लोगों का भी दायित्व है। वन क्षेत्र की समस्याओं का हल करने के लिए हमारे अपने श्री रावत को वन विभाग का मुखिया बना दिया है। अब क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान आप लोग स्वयं कर सकेंगे।
नवीन एवं नवकरणीय तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने हमें चुना है, उस विश्वास को बनाए रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में विकास के कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्र के विकास की गति को निर्बाध बनाए रखने में कोई कमी नहीं रहेगी। हम सभी के साथ मिलकर निरंतर विकास के कार्य जनता को लाभान्वित करेंगे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री रावत ने कहा कि पहले तेंदुपत्ता संग्राहकों को 450 रुपये प्रति मानक बोरा बोनस मिलता था, जो आज 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा मिल रहा है।