Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत 10 जिलों में हुई तेज बारिश, 23, 24 को प्रदेश के 26 जिलों में होगी बारिश

मानसून ट्रंप का साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। बुधवार को इंदौर उज्जैन समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वही मौसम विभाग ने आगे भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे हालांकि तेज बारिश नहीं हुई। इधर इंदौर में लगातार बारिश की वजह से बुधवार दोपहर उज्जैन में शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई। चक्रतीर्थ श्मशान घाट तक नदी का पानी आ गया। यहां जल रही चिता आधी डूब गई। क्रियाक्रम कर रहे लोगों को शव छोड़कर ऊंचाई पर जाना पड़ा। बाद में कुछ लोग घुटनों तक भर चुके पानी में आगे बढ़े और दाह संस्कार की प्रक्रिया तेजी से पूरी की। मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, श्योपुर, शिवपुरी, मंडला, कटनी, दमोह, मऊगंज, सीधी, डिंडोरी में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, पन्ना, उमरिया बांधवगढ़, रीवा, सिंगरौली, मैहर, जबलपुर भेड़ाघाट, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, सागर में हल्की आंधी के साथ नीमच, भिंड, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, गुना, विदिशा, रायसेन, भोपाल बैरागढ़, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन महाकालेश्वर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।

23- 24 को भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिन बाद स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा जिससे पूरे प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को झमाझम बारिश होगी। इस दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। वही 22 अगस्त को जबलपुर संभाग मुरैना ग्वालियर पन्ना शिवानी और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल उज्जैन इंदौर जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के स्ट्रॉन्ग होने से 23 - 24 अगस्त को पूरे एमपी में बारिश होने के आसार हैं। इन दोनों दिन प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

Share This News :