Homeराज्यो से ,slider news,
भाजपा ने राजयसभा उम्मीदवार घोसित किये

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की ,सूची जारी कर दी है। किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। पार्टी ने कुल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों और दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में 12 सीटें खाली हो गई हैं। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, ओडिशा और तेलंगाना में एक-एक सीट शामिल हैं। 

राज्य उम्मीदवार
असम  मिशन रंजन दास
असम  रामेश्वर तेली
बिहार  मनन कुमार मिश्र
हरियाणा  किरण चौधरी
मध्य प्रदेश  जॉर्ज कुरियन
महाराष्ट्र  धैर्यशील पाटिल
ओडिशा  ममता मोहंता
राजस्थान  रवनीत सिंह बिट्टू
त्रिपुरा  राजीब भट्टाचार्य
किन दो राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा दिया?
तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मोहंता बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गईं।

 
 

Share This News :