Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी आमजनों की समस्याएं

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के.के. गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेश अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 26 स्थित खटीक मौहल्ला के निवासियों द्वारा मुख्य मार्ग पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने को लेकर शिकायत की गई जिसको लेकर निगमायुक्त ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही वार्ड 56 स्थित पारस बिहार काॅलोनी के निवासियों द्वारा काॅलोनी में अनावश्यक रूप से बने स्पीड ब्रेकर हटाने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 49 स्थित समाधिया काॅलोनी, तारागंज के निवासियों द्वारा मुख्य मार्ग पर आवारा पशु बैल इत्यादि खड़े होने को लेकर शिकायत की जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 30 स्थित स्वास्थ्य विभाग काॅलोनी सिटीसेंटर के नागरिकों द्वारा काॅलोनी के व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाये गये रेम्प, जीने व चबूतरे इत्यादि हटाने को लेकर आवेदन दिया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वार्ड 15 स्थित संजय नगर, गदाईपुरा के निवासियों द्वारा अवैध निर्माण होने को लेकर शिकायत की गई जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

  

Share This News :