Home > अपना शहर ,
पी.एन.बी.दिल्ली व सेन्र्टल रेल्वे मुंबई का सेफा में प्रवेष

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता

शमशेर सिंह के दो गोलो की बदौलत पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली नें सैल उडीसा को 4-2 सें हराकर 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के सेमी फायनल मुकावले में खेलने की जगह बनायी। अन्य मुकाबले में सेन्र्टल रेल्वे मुंबई ने ओ.एन.जी.सी.दिल्ली को 6-1 से शिकस्त दी।
नगर निगम की मेजवानी में रेल्वे हाॅकी स्टेडियम पर चल रही प्रतियोगिता के पांचवे दिन हुये पहला मुकाबला इस मुकाबले में एक टीम दिल्ली तो दूसरी उडीसा की थी। मैंच का पहला गोल जर्सी न. 23 पहनकर खेल रहे दिल्ली के सुखजीत सिंह ने मैंच के प्रारंभ में ही 3वें मिनट में किया, यह खुशी ओर भी जब बढ़ गयी जव साथी खिलाडी जर्सी न.22 शमशेर सिंह नें 6वें मिनट में गोल कर दर्शको की बाहबाही लूटी। दो गोल से पिछडी सैल उडीसा के खिलाडी काफी मेहनत के बाद 31वे मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे अभिराम लुगुन ने गोल में तब्दील कर मैंच का स्कोर 1-2 ला खडा किया। मध्यंातर पश्चात हुये खेल में पी.एन.पी.के तेजतर्रार शमशेर सिंह 41वें मिनट में एक ओर मैदानी गोल ठोककर मैंच का परिणाम 3-1 कर दिया। इसके बाद हुए खेल में उडीसा के खिलाडी थकेथके से नजर आये कि तभी 54वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को नवीन कुजुर ने दिल्ली का तख्ता बजाकर स्कोर 2-3 कर दिया। अभी दिल्ली के खिलाडी और गोल करने की कोशिश कर रहे थे कि गगनदीप ने 63वें मिनट में मैदानी गोल ठोककर 4-2 के स्कोर पर मैंच में जीत की उम्मीद की तभी एम्पायर की लम्बी शीटी की आबाज आई ।
दिन का दूसरा मुकावला सेन्र्टल रेल्वे मुंबई ओर ओ.एन.जी.सी.दिल्ली की टीमो के बीच खेला गया जिसका मुकावला एक तरफा सेन्ट्रल रेल्वे मुंबई के पक्ष में रहा। ठंडी हवाओ के बीच निकली धूप के साथ मैंच देख रहे दर्शको की भी खाशी भीड आज देखने को मिली। रेल्वे की ओर से बहादुर नारद 15वे, राजेन्द्र पवार 20वे, निजामुद्वीन मोहद 47वें, विनीत काम्वले 54वें, वस्वराज अग्बीगर 60वें, एंव अनूप वाल्मीक ने 70वें मिनट में गोल किये। वही विपक्षी टीम ओ.एन.जी.सी दिल्ली की और से टीम की कमान संभाल रहे कप्तान दिवाकर राम 70वें मिनट में ही एक गोल कर सके।
निगम खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि दिंनाक 11 जनवरी बुधवार को एम.पी.हाॅकी एकेडमी भोपाल व साउथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदराबाद के बीच (1ः30 बजे) खेला जायेगा।

    

Share This News :