Homeराज्यो से ,
सरकार की लाडला भाई योजना... युवाओं को हर माह मिलेंगे 10 हजार रुपये

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना  की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडला भाई योजना शुरू की गई है। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसी साल जुलाई में इस योजना की घोषणा की थी।इसमें युवाओं को हर माह निश्चित राशि देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इसके लिए उन्‍हें कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी होगा, उसके बाद ही उन्‍हें यह राशि दी जाएगी। यहां आपको इस योजना की पूरी जानकारी बताते हैं।

कितना लाभ मिलेगा
महाराष्ट्र सरकार  की लाडला भाई योजना के तहत 12वीं पास करने वाले युवाओं को हर माह 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही डिप्लोमा कर रहे छात्रों को हर माह 8 हजार रुपये ने का प्रावधान है। ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं को सरकार 10 हजार रुपये प्रतिमाह देगी।

क्या है लाडला भाई योजना की पात्रता 
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक काे महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
आवेदक की उम्र 18 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है।
लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी फैक्ट्री में एक साल तक अप्रेंटिसशिप करना होगा।

6 माह की इंटर्नशिप का भी मौका देगा सरकार
बता दे कि लाडला भाई योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार की युवाओं को 6 महीने की इंटर्नशिप करने का भी मौका भी देगी। ताकि उन्हें रोजगार के लिए परेशान न होना पड़े। इंटर्नशिप के साथ उन्हें योग्‍यता के आधार पर स्‍टाइपेंड भी दिया जाएगा।

योग्‍यता राशि
12वीं पास 6 हजार रुपये
डिप्लोमा 8 हजार रुपये
ग्रेजुएट 10 हजार रुपये

 

Share This News :