Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने साफ सफाई एवं नगरोदय अभियान की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिषा निर्देष

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था एवं नगरोदय अभियान सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के.के. गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेश अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगरोदय अभियान की समीक्षा करते हुये निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने जनकल्याण विभाग के बाबूओं से नगरोदय अभियान के बारे में जानकारी मांगी जिस पर संतोषजनक जबाब न देने पर चारों लिपिकों श्री विजय बरूआ, श्री राजेन्द्र दादौरिया, श्रीमती आरती पाण्डे आदि से नाराजगी व्यक्त करते हुये नगरोदय कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिये।
बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुये निगमायुक्त ने क्लस्टर अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि उनके क्षेत्र में किसी निजी प्लाट पर गंदगी मिलती है तो उसके लिये क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ही जिम्मेदार होंगे तथा क्षेत्र में कचरा, गोबर इत्यादि की पूर्ण रूप से सफाई कराने की व्यवस्था भी क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ही करें, इसके साथ ही यह अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में सभी दुकानदार डस्टबिन आवश्यक रूप से रखें तथा ठेले वाले भी डस्टबिन लगाये और कचरा डस्टबिन के बाहर न फैले।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव सिंह चैहान एवं नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा को निर्देश दिये कि सिटीसेंटर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर खड़े कण्डम वाहनों को हटवाया जाये। बैठक में निगमायुक्त ने क्लस्टर अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वह अपने-अपने क्षेत्र की मण्डियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मण्डी के उप संचालक से समन्वय बनाकर बड़ी मण्डी की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करें, इसके साथ ही चैराहों की सफाई जेटिंग मशीन से कराई जावे।
बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने कार्यपालनयंत्री पीएचई को निर्देश दिये कि उपयंत्री पीएचई श्री चैबे बिना सूचना के एक माह से अनुपस्थित है तो उनका एक माह का वेतन काट लिया जाये। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Share This News :