Home > अपना शहर ,
पद्मा विद्यालय के ऐतिहासिक सरस्वती सभागार का होगा जीर्णोद्धार – कलेक्टर

शासकीय पद्मा कन्या उ.मा.वि. में स्थित ऐतिहासिक सरस्वती सभागार का जीर्णोद्धार होगा। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने मंगलवार को इस सभागार का जायजा लिया। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

डॉ. गोयल ने बताया कि स्मार्ट सिटी की थीम के अनुरूप जिस प्रकार शहर की अन्य ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराया जाना है, उसी तरह सरस्वती सभागार का वैभव फिर से लौटाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जनभागीदारी योजना से भी इसके जीर्णोद्धार पर राशि खर्च की जायेगी।

Share This News :