Home > अपना शहर ,
संभाग में 2 लाख 17 हजार 699 लोगों को सामाजिक योजनाओं में 53 करोड़

84 लाख रूपए से अधिक की राशि उनके खातों में जमा कराई 

ग्वालियर संभाग में चालू माली साल के दौरान दिसम्बर 2016 के अंत तक 2 लाख 17 हजार 99 जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सामाजिक योजनाओं में 53 करोड़ 84 लाख 24 हजार रूपए की राशि का वितरण किया गया है।

      ग्वालियर संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण की इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत ग्वालियर संभाग के 69 हजार 471 वृद्धजनों को 18 करोड़ 18 लाख 88 हजार रूपए की वृद्धावस्था पेंशन उनके खातों में जमा कराई गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत संभाग में 48 हजार 408 पात्र पेंशनधारियों को 6 करोड़ 37 लाख 89 हजार रूपए की राशि उनके खातों में जमा कराई गई है।

      इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत संभाग की 62 हजार 152 महिलाओं को 14 करोड़ 38 लाख 17 हजार रूपए, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना के तहत 5 हजार 144 नि:शक्तजनों को एक करोड़ 7 लाख 68 हजार रूपए, मुख्यमंत्री कन्या अभिभाषक पेंशन योजना के तहत 2 हजार 11 लोगों को 66 लाख 55 हजार रूपए, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत एक हजार 441 परिवारों को 2 करोड़ 50 लाख 21 हजार की सहायता राशि उनके खातों में जमा कराई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 3 हजार 74 लड़कियों के विवाह कराने पर 8 करोड़ 79 लाख 75 हजार रूपए, मानसिक बहुविकलांग अनुदान सहायात योजना के तहत 4 हजार 169 बहुविकलांगों को एक करोड़ 22 लाख 8 हजार रूपए नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 52 लोगों को 29 लाख 50 हजार रूपए, नि:शक्त छात्रवृत्ति योजना के तहत 310 नि:शक्तजनों को पौने 4 लाख रूपए, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख 90 हजार रूपए और अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 319 परिवारों को 27 लाख 92 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई गई है।

Share This News :