Home > राज्यो से ,
साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे, मालगाड़ी भी डिरेल
शुक्रवार की देर रात कानपुर में एक ट्रेन हादसा हो गया. जहां साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. वहीं, एक हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी -रंगा पानी में भी हुआ. हालांकि, ये एक्सीडेंट एक प्राइवेट यार्ड में हुआ. कानपुर में हुए ट्रेन हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है ना ही किसी के घायल होने की सूचना है. ड्राइवर के अनुसार हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण हुआ. क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से मुड़ गया. वहीं, दूसरा हादसा सिलीगुड़ी में हुआ, जहां ईंधन ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन संख्या 19168 को रवाना कर दिया गया है .