Homeराज्यो से ,
भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद ने कांग्रेस का दामन थामा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान शुक्रवार को संभव है। चुनाव आयोग नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को उस समय भाजपा को बड़ा झटका लगा जब भंडारा से भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले ने शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम ​​लिया।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में भी हलचल तेज हो गई है। मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस के बीच बैठक हुई। इस बीच, उद्धव ठाकरे ने सीएम फेस पर कहा है कि शरद पवार जिसे सीएम बनाएंगे, मैं समर्थन दूंगा।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। पिछली बार अक्टूबर 2019 में चुनाव हुआ था। तब भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इनके खिलाफ कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन था।

चुनाव परिणाम में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा और शिवसेना सरकार गठन नहीं कर पाए थे। बाद में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी (MVA) बनाया था और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे। सबसे बड़ा दल होने के बाद भी भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा था।

Share This News :