Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ सम्पन्न

कलेक्टर की मौजूदगी में पद्मा विद्यालय में आयोजित हुईं प्रतियोगितायें 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कायक्रमों की कड़ी में सातवीं जिला स्तरीय निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगितायें आयोजित हुईं। महाविद्यालयीन एवं स्कूल स्तर की पृथक-पृथक  à¤ªà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¯à¥‹à¤—ितायें मंगलवार को यहाँ शासकीय पद्मा राजे कन्या उ.मा. विद्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल की मौजूदगी में आयोजित की गई।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी पूर्व वर्षों की भाँति राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी ग्वालियर का नाम रोशन करेंगे।

      इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक श्री के जी शर्मा तथा विभिन्न महाविद्यालयों व स्कूलों के आचार्यगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद थे। मालूम हो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" मनाया जायेगा।

महाविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता

वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) – रामलखन सिंह गुर्जर एमएलबी कॉलेज प्रथम, नम्रता तोमर केआरजी द्वितीय व शिक्षा भदौरिया शा. विजयाराजे कन्या महाविद्यालय तृतीय ।

वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) – प्रतिभा चौहान केआरजी प्रथम, हिमांशु शर्मा शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय द्वितीय व सौम्या चौहान शा. विजयाराजे कन्या महाविद्यालय तृतीय ।

निबंध प्रतियोगिता – प्रतिभा चौहान केआरजी प्रथम, काजल कुशवाह विद्या मंदिर महाविद्यालय द्वितीय, ज्योति दोहरे एमआईटीएस तृतीय ।

स्लोगन प्रतियोगिता –  à¤°à¤¿à¤¤à¥ राजावत शा. विजयाराजे कन्या महाविद्यालय प्रथम, समीक्षा स्वामी केआरजी द्वितीय, अमित सिंह कटियार सुभाषचंद्र शिक्षा महाविद्यालय तृतीय ।

चित्रकला प्रतियोगिता – पूजा गुप्ता सुभाषचंद्र शिक्षा महाविद्यालय प्रथम, पूनम सिंह विद्या मंदिर महाविद्यालय द्वितीय व उमा राठौर वीणा वादिनी महाविद्यालय तृतीय ।

स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता

वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) – ऋषि चौरसिया केन्द्रीय विद्यालय क्रं.1 प्रथम, कोमल सिंह वैण्डी स्कूल द्वितीय व महेश गुप्ता शा.उ.मा.वि. उत्कृष्ट डबरा तृतीय ।

वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) – आकृति मांझी शा.उ.मा.वि. उत्कृष्ट मुरार प्रथम, यशोदा रावत शा. पद्मा कन्या उ.मा.वि. द्वितीय व रितिका चौपड़ा कार्मल कॉन्वेंट तृतीय ।

निबंध प्रतियोगिता – नूर निशा कार्मल कॉन्वेंट प्रथम, मेघा जैन केजी चिल्ड्रन उ.मा.वि. एवं रिंकी चौहान शा.उ.मा.वि. उटीला द्वितीय और महक राजपूत शा. मॉडल उ.मा.वि. डीडीनगर तृतीय।  

स्लोगन प्रतियोगिता – शिवानी शर्मा पद्मा कन्या उ.मा.वि. प्रथम, किशन शाक्य शा.उ.मा.वि. उटीला द्वितीय व महेश गुप्ता शा.उ.मा.वि. डबरा तृतीय ।

चित्रकला प्रतियोगिता – कु. एकता त्रिपाठी शा. मॉडल उ.मा.वि. ग्वालियर प्रथम, शाश्वत अग्रवाल सेंटपॉल द्वितीय व गरिमा कुशवाह द रेडियन्ट स्कूल तृतीय।

  

Share This News :