देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस की उमंग
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को विकास का संदेश देंगे और 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखेंगे।6000 खास मेहमान होंगे आकर्षण का केंद्र
लालकिला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। अटल इनोवेशन मिशन और पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना से लाभान्वित छात्र तथा ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों में जनजातीय कारीगर/वन धन विकास सदस्य और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित जनजातीय उद्यमी तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वय सेवा है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे। प्रधानमंत्री की गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायुसेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल संभालेंगी। दिल्ली पुलिस दल की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी संभालेंगे।